scriptधार्मिक परिसर में मांस के टुकड़े, मच गया बवाल | Khargone Holy Place News | Patrika News
खरगोन

धार्मिक परिसर में मांस के टुकड़े, मच गया बवाल

धार्मिक परिसर में मांस के टुकड़े

खरगोनJan 28, 2020 / 10:12 pm

deepak deewan

Khargone Holy Place News

Khargone Holy Place News

खरगोन. जिला धार्मिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख,ईसाई,जैन-बौद्ध सभी भाईचारा की भावना के साथ रहते हैं पर इन दिनों माहौल कुछ अलग चल रहा है। सभी समुदायों के कुछ लोगों में धार्मिक कट्टरता बढ़ गई है जिसके कारण तनाव भी बढ़ रहा है। बढऩे धार्मिक उन्माद के कारण जरा जरा सी बात पर विवाद फैलने की आशंका भी बढ़ रही है। सोमवार को एक ऐसा ही नजारा सामने आया। जरा सी बात पर बवाल से मच गया जिससे शहर में बड़ा विवाद होने का खतरा दिखाई देने लगा था।
दरअसल जैतापुर क्षेत्र स्थित एक धार्मिक परिसर में मांस के टुकड़े मिले। परिसर में किसी के द्वारा मांस के टुकड़े फेंकने की आशंका सामने आई जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इससे कुछ ही देर माहौल गर्मा गया। तरह-तरह की बातें की जानें लगीं। हालांकि कुछ लोगों ने शांति रखने की भी बात कही पर ज्यादातर लोग उग्र हो उठे थे।

सीसीटीवी फुटेज ने रोका बवाल

बाद में सीसीटीवी फुटेज ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि ये किसी इंसान का काम नहीं है बल्कि किसी और की करतूत है। सीसीटीवी में कुत्ता मांस का टुकड़ा घसीटकर लाता दिखा। इसके बाद घटना के बारे में एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकने की सूचना मिली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता मांस घसीटकर लाता दिखा। इसे दिखाकर लोगों को समझाइश दी।

Home / Khargone / धार्मिक परिसर में मांस के टुकड़े, मच गया बवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो