18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरगोन

सियार का शिकार कर पका रहे थे मांस, वन अमले के पहुंचने पर पति-पत्नी ने लगाई दौड़

बड़वाह थाना क्षेत्र के ग्राम सिरलाय का मामला, अवशेष जब्त, जांच के लिए भेजे सेंपल

Google source verification

खरगोन

image

Hemant Jat

Jul 04, 2023

खरगोन/बड़वाह.
वन विभाग की टीम ने एक घर से सियार का मांस जब्त किया है। आरोपी ने सियार का शिकार कर उसका मांस आसपास के लोगों को बांटा। आधा मांस अपने घर में पका रहा था। तभी टीम ने उसके घर में दबिश दी। अधिकारियों को देखते ही आरोपी और उसकी पत्नी दीवार कूदकर भाग गई। मौके से वन अधिकारियों ने दो किलो मांस हड्डी सियार के बाल सहित काटने एवं पकाने के अन्य औजार व बर्तन जब्त किए हैं। विभाग के अधिकारी अब आरोपी की तलाश में जुट गए हैं।
वनविभाग के अफसरों ने बताया कि सूचना मिली की सिरलाय क्षेत्र में सियार का शिकार किया गया है। आरोपी उसका मांस पका रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय टीम सक्रिय हुई। वन विभाग की टीम श्यामनाथ पिता मिश्रीनाथ की झोपड़ी में पहुंची। टीम के आने की भनक लगते ही श्याम पीछे से दीवार कूदकर फरार हो गया। घर में मांस की बदबू आ रही थी।

डीएनए जांच के लिए भेजा सैंपल

अधिकारियों ने बर्तन में रखा डेढ़ किलो मांस जब्त किया। मौके पर सियार के बाल एवं उसकी हड्डियां भी मिली हैं। इन सभी को डीएनए जांच के लिए जब्त किया गया है। जब घर के आसपास की तलाशी की गई तो कुछ दूरी पर भी आधा किलो मांस मिला है। उसने मांस पकाकर कुछ लोगों को बांटा। आरोपी श्याम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है।

वैटनरी यूनिवर्सिटी जांचेगी सैंपल

एक घर से सियार का मांस जब्त कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीएनए जांच के लिए सैंपल वैटनरी यूनिवर्सिटी जबलपुर भेजा जाएगा।

अनुराग तिवारी, डीएफओ बड़वाह