
MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां लोगों से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 21 लोगों के घायल होने की खबर है। आसपास मौजूद लोगों ने तुंरत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, लोडिंग वाहन में सवार लोग नर्मदा नदी के किनार संत सियाराम बाबा के आश्रम में आयोजित महोत्सव में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से वह अपने गांव लौट रहे थे। लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) में कई लोग सवार थे। जिसके पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हैं।
इस पूरे मामले पर एएसपी का कहना है कि घायलों बैडिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पांच घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई है। एक व्यक्ति की कलाई में फ्रैक्चर है। वहीं 16 लोगों को मामूली चोट आई है।
Updated on:
27 Dec 2024 08:49 pm
Published on:
27 Dec 2024 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
