
मंच पर मौजूद बीजेपी नेता
खरगोन.
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को निमाड़ की धरती खरगोन में चुनावी बिगुल फूंका गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा पार्टी नेताओं के साथ आमसभा को संबोधित किया। इसके पूर्व ओरंगपुरा चौराहे से नवग्रह मंदिर तिराहे तक रोड शो किया। इसमें नड्डा और सीएम का जगह-जगह स्वागत हुआ। पिछले चुनाव में खरगोन और बड़वानी जिले की 10 में से 9 सीटें भाजपा हार गई थीं। इस बार पार्टी इन्हीं सीटों पर फोकस कर रही है। खरगोन, खंड़वा, बड़वानी और धार की 16 सीटों से कार्यकर्ता व नेता पहुंचे थे। सभा के दौरान नड्डा और सीएम ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में काम करने और सभी सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। स्वागत भाषण सांसद गजेंद्र पटेल ने दिया। मंच पर केंद्रीय रामेश्वर तेली, कृषि मंत्री कमल पटेल, विजय शाह, खंडवा, धार सांसद सहित राज्यसभा सांसद सुमरेसिंह सोलंकी, कविता पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़, परसराम चौहान, बालकृष्ण पाटीदार आदि मौजूद थे।
कांग्रेस के गढ़ में सेंध, पूर्व मंत्री की बहन बीजेपी में शामिल
मेला ग्राउंड पर हुई सभा के अंत में महेश्वर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें सबसे चर्चित नाम प्रमिला साधौ और महेश्वर के पूर्व सीएमओ किशोर गुर्जर का था। प्रमिला साधौ, महेश्वर विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ की बड़ी बहन है। दोनों के बीच परिवारिक विवाद और मनमुटाव का फायदा उठाते हुए भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ सेंध लगाई है। मालूम हो कि इसी परिवार से सीताराम साधौ कांग्रेस के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ चार बार विधायक भी चुने गए थे। ऐसे में उसी परिवार की महिला ने भाजपा का दामन थामा है। वहीं किशोर गुर्जर पर शासकीय सेवा के दौरान आर्थिक अनियमितता की गंभीर आरोप लगे थे। भीकनगांव नगर परिषद में टैंकर खरीदी घोटाले की शिकायत पर कुछ समय के लिए निलंबित किया था। इसी प्रकार मंडलेश्वर में चलित शौचालय खरीदी प्रकरण में जांच चल रही है। पूर्व प्राचार्य केसी भालेकर, पूर्व सीएमओ किशोर गुर्जर, कांग्रेस नेता राजेन्द्र जैन, पूर्व लेखापाल लक्ष्मण चौबे आदि ने भी बीजेपी ज्वाइन की है।
39 मिनट नड्डा, 16 मिनट सीएम का भाषण
दोपहर 12.38 बजे मंच पर जेपी नड्डा और सीएम चौहान साथ-साथ पहुंचे। सबसे पहले कन्यापूजन किया। स्वागत भाषण सांसद ने दिया। इसके बाद 12.56 बजे सीएम का उद्बोधन शुरू हुआ। अपने कार्यकाल में हुए कार्यों की फेहरिश्त जनता के सामने रखी। वे करीब 16 मिनट 31 सैकंड बोले। जेपी नड्डा ने दोपहर 1.12 बजे भाषण शुरू किया। वे कुल 39 मिनट बोले।
सीएम बोले-हमने जो वादे किए वह निभाए
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा मैं जब दिसंबर में आया तो मेडिकल कॉलेज, नवग्रह कॉरिडोर, सिरवेल महादेव मंदिर जीर्णोद्धार की मांगें रखी थीं। वे सब लेकर आया हंू। कांग्रेस मेडिकल कॉलेज छीनकर महेश्वर ले गई थी। हमनें खरगोन को मेडिकल कॉलेज दिया। नवग्रह मंदिर कॉरिडोर के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। व्यापारियों में मंडी टेक्स वापस लेने की मांग की थीं। वह भी पूरी की है। कांग्रेस ने हमेशा छीनने का काम किया है। जेडी नड्डा के भाषण के दौरान उपस्थित भीड़ ने करीब 14 बार मोदी-मोदी के नारे लगाए। तीन बार तो नड्डा को रुकना पड़ा।
Published on:
01 Jul 2023 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
