21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकायादारों ने दबाया करोड़ों का राजस्व, सूची तक नहीं बना पाए हैं जिम्मेदार

-जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 करोड़ की होना थी वसूली, 11 माह में महज 7.10 करोड़ ही हुई

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Feb 28, 2023

The defaulters pressed the revenue of crores

खरगोन. समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली पर लापरवाही के कारण कलेक्टर ने लगाई फटकार।

खरगोन.
जिले के राजस्व अफसर अपने काम को लेकर कितने संजिदा है इसका पता केवल वर्ष भर हुई राजस्व वसूली के आंकड़े से पता चलता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से जिले में 20 करोड़ की राजस्व वसूली होना थी। 11 माह में महज 7.10 करोड़ रुपए ही जिम्मेदार वसूल पाए हैं। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्ति का महज एक माह बाकी है। लापरवाही इतनी की कलेक्टर ने राजस्व अफसरों से आठ दिन पूर्व बड़े बकायादारों की सूची मांगी थी वे यह तक उपलब्ध नहीं करा पाए हैं। कलेक्टर ने फटकारते हुए दो दिन में सूची मांगी है और आठ दिन में शेष वसूली का फरमान दिया है। इसके बाद राजस्व महकमे में खलबली मची है। जिले में 12 करोड़ से अधिक की वसूली शेष है।
कलेक्टर ने कहा- जो भी करना है करें, वसूली होनी चाहिए। इसके लिए कुर्की भी करनी पड़े तो करें। बकायादारों से 12 करोड़ की वसूली किसी भी हालत में करे। अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर ने कहा- ऐसा काम शोभनीय नहीं। वसूली के लिए जो लक्ष्य दिया था, उसको पूरा करना तो दूर बकायादारों की सूची तक नहीं दे पाए हो। ऐसा लगता है कि राजस्व अधिकारी कोई प्लानिंग के साथ काम नहीं कर रहे हैं। जिले की राजस्व वसूली का लक्ष्य 20 करोड़ तय हुआ था इसके एवज में 20 फरवरी तक जिले में 7 करोड़ 10 लाख 71 हजार 186 रुपए की वसूली हुई है।

जिले की किस तहसील में कितना बकाया

तहसील बकाया
खरगोन शहर 2 करोड़ 86 लाख 86 हजार 727
खरगोन ग्रामीण 10 लाख 91 हजार 122
सेगांव 17 लाख 42 हजार 188
भगवानपुरा 23 लाख 85 हजार 975
गोगांवा 22 लाख 41 हजार 695
भीकनगांव 36 लाख 1 हजार 456
झिरन्या 14 लाख 96 हजार 195
बड़वाह 2 करोड़ 80 लाख, 77 हजार 891
सनावद 1 करोड़ 62 लाख 48 हजार 621
महेश्वर 1 करोड़ 79 लाख 45 हजार 799
कसरावद 2 करोड़ 18 लाख, 16 हजार 855
कुल 12 करोड़ 53 लाख, 43 हजार 524