
नदी में नहाने गई 3 किशोरियां डूबी
कोलकाता
उत्तर दिनाजपुर के रायगंज स्थित इस्लामपुर रामगंज की रहने वाली 3 किशोरियां रविवार शाम दोलंचा नदी में नहाते वक्त डूब गई। इनमें से 1 को बचा लिया गया, 1लापता है व 1 की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम रामगंज के 1 नं ग्राम पंचायत के बाबा रामगच्छ इलाके की 3 किशोरियां दोलंचा नदी में नहाने गई थी। बरसात के कारण नदी में पानी बहुत ही गहरा था। गहरे पानी व तेज बहाव के कारण वो नहाते समय थोड़ी देर बाद ही डूब गई। किशोरियों को डूबते देखकर आस पास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। डूबने वाली किशोरियों में कोहिनूर खातून को बचाया जा सका। उसके कुछ घंटे के बाद ही दूसरी किशोरी रोशना खातून को नदी के किनारे से पाया गया। स्थानीय लोग उसे इस्लामपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरी किशोरी अजमीरा खातून अभी तक लापता है। स्थानीय पुलिस के साथ ही आपदा प्रबंधन के गोताखोर लापता किशोरी की तलाश कर रहे हैं।
-----------------------
बाली से 10 साल का बच्चा लापता
हावड़ा
बाली थाना इलाके के नीमतल्ला के समीप नल पर पानी लाने गया 10 साल का बच्चा वापस लौट कर नहीं आया। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सलमान नामक 10 साल का बच्चा नल से पानी लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रविवार की रात को बाली थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जाता है कि डेढ़ साल पहले नियामूल इस अंचल में आया था। वह दर्जी का काम करता है। डेढ़ माह पहले वह अपनी पत्नी को बिहार से लेकर यहां आया। उसके तीन बेटे हैं। यह उसका दूसरा बेटा है। उसके बेटे का अपहरण किया गया है या वह कहीं चला गया है। इस बात का पता नहीं चल पया है। उसके पिता नियामुल ने बताया कि उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।
Published on:
28 Aug 2018 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
