कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का रंगारंग आगाज
कोलकाता में मंगलवार शाम फिल्मी सितारों और हस्तियों की मौजूदगी में कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के 29वें संस्करण का रंगारंग आगाज हुआ। इस यादगार लम्हे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता सलमान खान, सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मकार महेश भट्ट और पश्चिम बंगाल के नव नियुक्त ब्रांड एंबेसडर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जैसी प्रमुख हस्तियां गवाह बनीं।