कोलकाता

आयरिश महिला irish woman ने अनजान को दी कंप्यूटर और खाते तक पहुंचने की मंजूरी और फिर…

कोलकाता। 48 वर्षीय आयरिश महिला (irish woman) से लाखों रुपये की धोखाधड़ी (cyber fraud) के आरोप में कोलकाता पुलिस (kolkata police) ने एक महिला समेत तीन लोगों (three people) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

2 min read
Sep 23, 2023
आयरिश महिला irish woman ने अनजान को दी कंप्यूटर और खाते तक पहुंचने की मंजूरी और फिर...

आरोपियों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल
इस मामले की शिकायत कोलकाता पुलिस (kolkata police) को इंटरपोल के माध्यम से मिली थी जिसके बाद पुलिस ने 36 वर्षीय शादाब हुसैन मलिक को कसबा के नेटोर पार्क स्थित उनके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। जब कोलकाता पुलिस (kolkata police) की साइबर अपराध (cyber fraud) शाखा ने उनके फ्लैट पर छापा मारा तो बेनियापुकुर का 31 वर्षीय मोहम्मद फिरोज कथित तौर पर मलिक के फ्लैट में मौजूद था। उसे मलिक का साथी होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने पार्क स्ट्रीट के इलियट लेन में 23 वर्षीय फरहाना खान के आवास पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जुलाई का है मामला
पुलिस ने कहा कि यह मामला आयरलैंड के एक शहर कॉर्क के रॉजर्स पार्क के एइन हंटर (48 वर्षीय पीड़ित आयरिश महिला) को पिछले साल 30 जुलाई को मिली कॉल से संबंधित है। हंटर जो कि पेशे से अकाउंटेंट प्रोफेशनल है, उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम के प्रतिनिधि के रूप में पेश किया और कहा कि उसे 99 यूरो का रिफंड मिलना है क्योंकि उसने सदस्यता समाप्त कर दी है।

कलकत्ता पुलिस (kolkata police) के साइबर सेल के एक अधिकारी ने कहा कि घोटालेबाज ने महिला (irish woman) को आश्वस्त किया कि उसे उसके कंप्यूटर सिस्टम और खातों तक पहुंच की जरूरत है और महिला (irish woman) ने उसे अपने सिस्टम तक पहुंच की अनुमति दी। घोटालेबाज ने उसके खातों पर नियंत्रण कर लिया और 2,088 यूरो यानी करीब 1,85,000 रुपये निकाल लिए।

इसके बाद हंटर ने आयरिश पुलिस से संपर्क किया और एक टीम ने उसके आवास का दौरा किया, सबूत एकत्र किए और उसका बयान दर्ज किया। जांच शुरू की गई.

इस साल 13 अगस्त को डबलिन में इंटरपोल कार्यालय ने दिल्ली में अपने समकक्ष से हंटर का मामला उठाने का अनुरोध किया।

जांच के दौरान पता चला कि पैसा एक निजी बैंक की बालीगंज शाखा के एक खाते में ट्रांसफर किया गया था। अकाउंट फरहाना खान के नाम से खोला गया था.

एक अधिकारी ने बताया कि तीनों के पास से डिजिटल प्रिंट वाले प्रासंगिक गैजेट जब्त हुए है।

Published on:
23 Sept 2023 07:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर