13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहादियों से हिन्दू युवतियां रहे सावधान

विश्व हिन्दू परिषद ने पश्चिम बंगाल में छेड़ा चेतना अभियान, बंगाल में लव जेहाद गंभीर समस्या

2 min read
Google source verification
kolkata west Bengal

लव जिहादियों से हिन्दू युवतियां रहे सावधान

पर्चे में कहा गया है कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश करेंगे। ऐसे युवकों से सावधान रहना है। विश्व हिन्दू परिषद ने ऐसी स्थिति होने पर इसकी शिकायत तुरन्त नजदीक के थाने या विहिप से करने को कहा है।

कोलकाता
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने लव जिहाद के खिलाफ पश्चिम बंगाल में हिन्दू युवतियों और महिलाओं को जागरूक करने के लिए चेतना अभियान शुरू किया है। इस क्रम में विहिप की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य भर में पर्चे बंटवा कर हिन्दू युवतियों और महिलाओं को लव जिहादियों से सावधान किया है। जिसमें हिन्दू युवतियों और महिलाओं को मुस्लिम युवाओं से दूर रहने की नसीहत दी है। पर्चे में कहा गया है कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश करेंगे। ऐसे युवकों से सावधान रहना है। विश्व हिन्दू परिषद ने ऐसी स्थिति होने पर इसकी शिकायत तुरन्त नजदीक के थाने या विहिप से करने को कहा है।

विहिप पश्चिम बंगाल के संयोजक सचिन्द्रनाथ सिन्हा ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ विहिप राज्य भर में वृहद जागरुकता अभियान चला रहा है। संगठन से जुड़ी दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जा कर अभियान से जुड़ी प्रचार सामाग्री बांट रहे हैं। पर्चो में हिन्दू महिलाओं को हिन्दू रीति रिवाज के तहत परम्परागत पहनावे की सलाह दी गई है। कहा गया है कि हिन्दू महिलाएं पारंपरिक मंगलसूत्र, हाथ में साखा, पोला और चूड़ी पहने और खुद के हिन्दू होने पर गर्व करें।
बंगाल में लव जेहाद गंभीर समस्या

विहिप का दावा है लव जिहाद पश्चिम बंगाल की बड़ी समस्या है। विहिप (पश्चिम बंगाल इकाई) के संयोजक सचिन्द्रनाथ सिन्हा ने कहा कि लव जिहाद पश्चिम बंगाल की सबसे गंभीर समस्या है। इसलिए संगठन ने उससे निपटने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। जिस पर कार्य किया जा रहा है।

हिन्दू संगठन हिन्दुत्व वार्ता ने हाल ही में फेसबुक पर पश्चिम बंगाल के 102 ऐसे जोड़ों के बारे में पोस्ट किया है, जिन्होंने अंतर धर्म विवाह किया था और लव जेहाद की शिकार हिन्दू महिलाओं को मुस्लिम बनाया जा रहा था।