9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालच इतना कि गर्भ में पल रहे मासूम को भी नहीं बक्शा!

- पुरुलिया जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के आद्रा इलाके में दहेज के लालच में एक परिवार ने अपने गभर्वती बहू को आग के हवाले कर तड़पा-तड़पा कर मार डाला। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने उसके सास-ससुर को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका पति और देवर अब भी फरार है।

2 min read
Google source verification
Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

लालच इतना कि गर्भ में पल रहे मासूम को भी नहीं बक्शा!

कोलकाता. पुरुलिया जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के आद्रा इलाके में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम मोउ चटर्जी(20) है। उसके गर्भ में 8 महीने का शिशु पल रहा था। आरोप है कि उसे उसके ससुरालावालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डाला है। रविवार की देर रात पुलिस ने उसके ससुराल से उसका झुलसा हुआ शव बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार 2 साल पहले उसकी शादी मृत्यूंजय चटर्जी के साथ हुई थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले उस पर मायके से दहेज लाने का दवाब देने लगे थे। आय दिन इसे लेकर उसका अपने सास-ससुर और पति के साथ विवाद हुआ करता था। उसके गर्भवती होने के बाद कुछ दिनों तक यह मामला शांत रहा। लेकिन अचानक कुछ दिनों पहले उसके देवर ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए अपने बड़े भाई से रुपए मांगे तो उसपर मायके से रुपए लाने को लेकर दबाव दिया जाने लगा। यहां तक कि रुपए न लाने पर बच्चे के जन्म के बाद ही उसे जान से मार डालने की धमकी भी दी जाने लगी।

रविवार की सुबह से ही इस बात को लेकर उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। उसने यह बात अपने माता-पिता से भी बताई थी। जिसके बाद मृत्यूंजय ने रात को उन्हें फोन कर बताया कि शरीर में आग लगाकर उसने आत्महत्या कर ली है। उसके मौत की खबर सुनते ही वे लोग थाने पहुंचे और उसके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका की सास नमित चटर्जी और ससुर अशोक चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि मृतका के पाति और देवर चंदन चटर्जी फरार है। पुलिस उनकी तलाशी में जुट गई है।