
रुपए मांगने पर लालू यादव ने किया हमला, दो जने गिरफ्तार
कोलकाता
लालू यादव और उसके दोस्त को पुलिस ने होटल कर्मी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में ्गिरफ्तार किया है। दरअसल होटल से उधार में खाना खरीदने के लिए ये लोग गए थे। बकाया भुगतान मांगने पर इन लोगों ने होटल कर्मी पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। होटल कर्मचारी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कोलकाता के फूलबगान थाना इलाके की है। कादापाड़ा के रहने वाले मुकेश कुमार यादव और लालू यादव बुधवार को शिव कुमार साहू के नारकेलडांगा मेन रोड स्थित होटल पर दोपहर १२.३० बजे के करीब खाना पैक कराने के लिए पहुंचे थे। होटल के मालिक के मुताबिक इन लोगों ने पहले भी खाना लिया था जिसका भुगतान नहीं किया है। होटल मालिक पिछला भुगतान (900 रुपए) देने को कह रहा था। इतने पर युवक भड़क गए। आरोपियों ने होटल के कर्मचारी वरुण साव पर लकड़ी के बैट से हमला कर दिया। उसके सिर और नाक से रक्त निकलने लगा। होटल कर्मचारी को लहूलुहान करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में वरुण को तत्काल एक गैर सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से उसे अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उसकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।
Published on:
5 Mar 2020, 9:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.