4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी नक्सली रहे मिथुन चक्रवर्ती अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शरण में

अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त कर चुके डिस्को डांसर फेम मिथुन दादा (Mithun Chakroborty) के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय (RSS headquqrter) जाने से बंगाल (West Bengal )की राजनीति में नए सिरे से उनके भविष्य को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

2 min read
Google source verification
कभी नक्सली रहे मिथुन चक्रवर्ती अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ की शरण में

कभी नक्सली रहे मिथुन चक्रवर्ती अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शरण में

कोलकाता.
बॉलीवुड (Bollywood) में अपने डिस्को मूव के सहारे सनसनी फैलाने वाले मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakroborty) अपने फिल्मी करियर से पहले नक्सल विचारधारा ( Naxalism )के समर्थक थे। फिल्म का करियर जम गया उसके बाद उन्हें माकपा (cpim) के नेता सुभाष चक्रवर्ती का करीबी बताया जाता था। वाममोर्चे के अवसान के बाद वे तृणमूल कांग्रेस (Trimool Congress )के राज्यसभा सांसद बने। सारदा चिटफंड (Sardha Chit Fund) से नाम जुडऩे के बाद मिथुन दा ने राजनीति से तौबा कर ली। अब 70 साल की दहलीज पर पहुंचे बॉलीवुड के इस स्टार ने अचानक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मुख्यालय (RSS headquqrter) में जाकर तमाम तरह की चर्चा को जन्म दे दिया है। कोई इसे उनके भारतीय जनता पार्टी (BJP) के करीब जाने की कवायद बता रहा है तो कोई महज औपचारिकता कह रहा है। वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने संघ पदाधिकारियों से हुई मुलाकात में की गई चर्चा पर कुछ भी नहीं कहा है।

गुरुवार को संघ मुख्यालय में की भागवत से मुलाकात
350 से ज्यादा फिल्में कर चुके बॉलीवुड स्टार मिथुन दा ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में जाकर सरसंघचालक प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच मुलाकात लगभग आधे घंटे की थी। इसके बाद मिथुन रेशमबाग में हेडगेवार स्मृति गए जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा का अभिवादन किया। द्रिवतीय सरसंघचालक गुरु गोलवलकर की समाधि के दर्शन किए।

संघ ने की सराहना
संघ के जे नंदकुमार ने ट्वीट कर मुलाकात की फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय सिनेमा के असल रॉकस्टार मिथुन चक्रवर्ती गुरुवार को संघ मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने भारतीय कला को इस्पाती रूस तक प्रसिद्ध किया है।

क्या नई पारी खेलेंगे मिथुन
सातवें दशक की दहलीज पर पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती बीते कुछ सालों से राजनीति से दूर रहे। सारदा चिटफंड से नाम जुडऩे पर उन्होंने कंपनी से लिए गए पैसे लौटाए फिर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के पद से भी इस्तीफा दे दिया। पिछले कुछ समय से उनके बीमार होने की खबरें आती रहीं। लेकिन उनका अभिनय जारी रहा। अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले उनके संघ कार्यालय जाने के बाद एक बार फिर कयासों का दौर शुरू हो गया है।