scriptबंगाल में रविवार को मोदी और ममता का मेगा शो | Modi and Mamata's mega show in Bengal on Sunday | Patrika News
कोलकाता

बंगाल में रविवार को मोदी और ममता का मेगा शो

पश्चिम बंगाल में रविवार को सियासी उफान चरम पर रहने वाला है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तथा विपक्षी पार्टी भाजपा राज्य के मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी-अपनी ताकत दिखाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में महारैली करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधेंगी।

कोलकाताMar 06, 2021 / 11:01 pm

Rabindra Rai

बंगाल में रविवार को मोदी और ममता का मेगा शो

बंगाल में रविवार को मोदी और ममता का मेगा शो

सियासी ताकत: कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में महारैली करेंगे पीएम
बढ़ती महंगाई को लेकर सिलीगुड़ी में सड़क पर उतरेंगी मुख्यमंत्री
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में रविवार को सियासी उफान चरम पर रहने वाला है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस तथा विपक्षी पार्टी भाजपा राज्य के मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी-अपनी ताकत दिखाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में महारैली करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधेंगी। इसके लिए वह सड़क पर उतरेंगी। तृणमूल प्रमुख उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में मोदी सरकार के खिलाफ महिलाओं को लेकर मैदान में उतरेंगी।
प्रधानमंत्री की रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से लेकर कई और नेता भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में मुंबई स्थित घर पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ बैठक की थी। बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार भी रैली में नजर आ सकते हैं। अक्षय रविवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर भाजपा की चुनावी रैली के दौरान न केवल मोदी के साथ मंच साझा करेंगे बल्कि वह एक बड़ी चुनावी रैली में शामिल होकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने अक्षय को आमंत्रण भेजा था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। सात मार्च को वह कोलकाता में भाजपा की रैली में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभिनेता का हमेशा स्वागत है लेकिन रैली केवल प्रधानमंत्री और जनता के लिए है।

10 लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य
भाजपा के राज्य स्तरीय नेता पिछले हफ्तों में काफी व्यस्त रहे हैं और जिलों-जिलों का दौरा कर रहे हैं। वे लोगों से बड़ी संख्या में आने और पूरे परेड ग्राउंड को कवर करने की अपील कर रहे हैं।
यह इस महानगर का सबसे बड़ा खुला एवं हरा-भरा मैदान है।
भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और शुभेंदु अधिकारी सहित भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि मोदी को सुनने के लिए 10 लाख से अधिक लोग इक_ा होंगे।

परिवर्तन लाने का साक्षी बनेगा मैदान: मंत्री
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि ब्रिगेड रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग तृणमूल सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। ब्रिगेड मैदान की यह चुनावी रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। कोलकाता का ब्रिगेड मैदान पश्चिम बंगाल में परिवर्तन लाने का साक्षी बनेगा। बंगाल बदलाव चाहता है। लोग इस सुखद परिवर्तन के साक्षी बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ 7 मार्च को बंगाल की जनता ब्रिगेड में हुंकार भरने को तैयार है। ये हुंकार पश्चिम बंगाल में नया सवेरा लाएगी। इस बार राज्य में परिवर्तन होने जा रहा है।

Home / Kolkata / बंगाल में रविवार को मोदी और ममता का मेगा शो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो