9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए सुन्दर लड़कों की फोटो दिखाकर ऐंठती थी पैसे

- शादी के विज्ञापन पर रहती नजर- विधान नगर पुलिस ने केस्टोपुर से किया आरोप महिला को गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
,

शादी के लिए सुन्दर लड़कों की फोटो दिखाकर ऐंठती थी पैसे,शादी के लिए सुन्दर लड़कों की फोटो दिखाकर ऐंठती थी पैसे,शादी के लिए सुन्दर लड़कों की फोटो दिखाकर ऐंठती थी पैसे,शादी के लिए सुन्दर लड़कों की फोटो दिखाकर ऐंठती थी पैसे


विधाननगर

शादी के विज्ञापन देखकर करती थी लड़की वालों से सम्पर्क करती थी साथ सोशल साइट से सुंदर लड़कों की फोटो दिखाकर पैसे लेते और फिर नदारद हो जाते। विधान नगर साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को केस्टोपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसारअखबारों में लड़की की शादी के लिए विज्ञापन देने वालों पर गिरोह नजर रखता था । उसके बाद मोटी रकम लेकर सम्पर्क नहीं रखता था। विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने केस्टोपुर से काकली विश्वास नामक महिला को गिरफ्तार किया। उसे गुरुवार को विधाननगर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 29 मई को एक पूर्व एएस अधिकारी ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनके बयान के अनुसार, अपनी बेटी के लिए वर खोजने के लिए, उन्होंने उस अखबार का विज्ञापन देखा और संबंधित नंबर पर संपर्क किया। फिर उस नंबर से अलग-अलग लड़कों की तस्वीरें भेजी गईं। हालांकि, जिन लड़के की तस्वीर भेजती थी उनका कांटेक्ट नम्बर नहीं देती थी। यह कहा जाता था कि उसे पैकेज के लिए भुगतान करना होगा। आरोपी अपने फोन पर कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करती थी। दंपति का विश्वास हासिल करने और पैसे लेने के बाद, वह संपर्क में नहीं रहता था अधिकारी को धोखा मिलने के बाद उन्होंने साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उस आधार पर, पुलिस ने बुधवार को काकली विश्वास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह ज्ञात है कि वह फेसबुक से अलग-अलग लड़कों की तस्वीरें डाउनलोड करती थी और उन्हें लड़की के माता-पिता को भेजती थी। इसके अलावा नौकरानियों से पैसे देकर उसे लड़के की मां बनाती थी और कांफ्रेंस में लड़की के घरवालों से बात करवाती थी।साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की पुलिस धृता को विधाननगर उसे अपनी हिरासत में लेकर यह पता लगाएगी कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।