scriptकागज का बंडल देकर उतरवा लिए सवा लाख के गहने | Ornaments RS 1.5 lacks were taken off by giving a bundle of paper | Patrika News
कोलकाता

कागज का बंडल देकर उतरवा लिए सवा लाख के गहने

दक्षिण कोलकाता की घटना

कोलकाताOct 22, 2019 / 11:03 pm

Rakesh Mishra

कागज का बंडल देकर उतरवा लिए सवा लाख के गहने

कागज का बंडल देकर उतरवा लिए सवा लाख के गहने

कोलकाता (Kolkata)

दक्षिण कोलकाता में एक महिला से ठगी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। घटना 9 अगस्त दोपहर 1.30 बजे की है। ठाकुरपुकुर थाना क्षेत्र की रहने वाली अर्चना गायन सेे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके आभूषण की ठगी करने के बाद वहां से फरार हो गया। ठगी करने वाले ने बातचीत के जरिए महिला से उसके आभूषण के बारे में जानकारी ली और फिर आभूषण बदलने और उसके बदले रुपए देने का लालच देकर आरोपी व्यक्ति महिला को पेपर का एक बंडल देकर उसके आभूषण लेकर चंपत हो गया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है।
अर्चना के मुताबिक, सोने के गहने में एक जोड़ी सोने की चूड़ी, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक जोड़ी सोने की अंगूठी दी थी। महिला के मुताबिक, व्यक्ति से उसकी मुलाकात 3ए, बस स्टैंड के पास ठाकुरपुकुर बाजार में हुई थी। उसने बस स्टैंड पर ही उससे ठगी की। पुलिस 420/120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को विश्लेषण किया। पुलिस ने इस मामले में अब्बासुद्दीन मोल्ला ऊर्फ बांका (32) को गिरफ्तार किया। वह दक्षिण २४ परगना के डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र के रहने वाला है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
आभूषण बरामद

आरोपी के घर की तलाशी ली गई। घर से एक जोड़ी सोने की चूड़ी, एक जोड़ी सोने के टॉप और अंगूठी बरामद किए गए। आभूषणों का वजन 28.860 ग्राम है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे 23अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Home / Kolkata / कागज का बंडल देकर उतरवा लिए सवा लाख के गहने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो