महानगर के धर्मतल्ला स्थित मेओ रोड स्थित गांधी मूर्ति के पास 11 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की तैयारियां जोरों पर है। भाजपा के केन्द्रीय नेताओं ने गुरुवार को रैली स्थल का मुआयना किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कोलकाता पुलिस से रैली के लिए मंच बनाने की अनुमति देने की मांग की।
इस दिन शाह की रैली स्थल का मुआयना करने वालों में कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव, सुरेश प्रभु,पार्टी की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य मुकुल राय, भाजयुमो के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष देवजीत सरकार राज्य के अन्य नेता उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने रैली स्थल के नक्शे को देखा और डेकोरेटर के कर्मियों से बातचीत की। पार्टी के केन्द्रीय नेताओं ने रैली स्थान के आसपास के इलाकों का भी मुआयना किया।