13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉयन्स क्लब आफ कोलकाता वेस्ट का सेवा कार्य

- दोनों बच्चियों को नई ड्रेस प्रदान की गई साथ ही उनकी पसन्द का व्यंजन (इटली, सांभर बड़ा और रसगुल्ला) सभी बच्चों को प्रदान की गई।

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

लॉयन्स क्लब आफ कोलकाता वेस्ट का सेवा कार्य

हावड़ा . लॉयन्स क्लब ऑफ कोलकाता वेस्ट की ओर से हर महीने हावड़ा अनाथ आश्रम (55/1सत्कारी चटर्जी लेन हावड़ा) के बच्चों का जन्मदिन मनाया जाता है। इस स्थायी सेवा प्रकल्प के तहत गुरुवार को दो बच्चियों का जन्मदिन मनाया गया। दोनों बच्चियों को नई ड्रेस प्रदान की गई साथ ही उनकी पसन्द का व्यंजन (इटली, सांभर बड़ा और रसगुल्ला) सभी बच्चों को प्रदान की गई। उन्हें शाम का नाश्ता करवाया गया, केक काटकर सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में ब्रेसलेट दिया गया। बच्चों ने इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया साथ ही रिटर्न गिफ्ट पाकर भी बड़े प्रसन्न हुए। यह सेवा कार्य रमेश सुमन मुंदडा के सौजन्य से हुआ। इस मौके पर सुप्रीया सिंह, रेनु परसरामपुरिया, सीमा मोदी, नेहा सिंह, रमेश मुंदडा, सुमन मुंदडा और स्वाती माहेश्वरी का योगदान रहा।

कुन्ती बनी महिला अध्यक्ष

कोलकाता . आल इंडिया पिछड़ा जन समाज पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिममें कुन्ती साव को पश्चिम बंगाल प्रदेश महिला अध्यक्ष, दिलीप कुमार घाटी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मद नुर आलम को बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी विस्तार के लिए निर्णय लिया। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन प्रसाद ने दी।

महाबीर डांवर जेवेलर्स को मिला बिजनेस अवार्ड

कोलकाता . महाबीर डांवर जेवेलर्स पूर्व भारत के सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय आभूषण ब्रांड है जिसको पूर्व भारत के सर्वश्रेष्ठ हीरों एवं ब्राइडल आभूषणो में टाइम्स बिजनेस अवार्ड, 2019 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की ओर से कंपनी के निदेशक संदीप सोनी और अमित सोनी को 24 जनवरी होटल आई.टी.सी. सोनार बांग्ला में प्रदान किया गया। इस अवार्ड सेरेमनी में टॉलीवुड की जानीमानी हस्तियां जिनमें तनुश्री चक्रवर्ती, गार्गी रॉय चौधुरी और विशेष अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता भी मौजूद थीं। महाबीर डांवर ज्वेलर्स (एम डी जे) एक मल्टी-स्टोर रिटेल है। 1970 के दशक से कोलकाता और दिल्ली में कार्यरत है। एमडीजे को उनके उत्कृष्ट दस्तकारी डायमंड, एंटीक स्वर्ण टेम्पल और जड़ाऊ आभूषणों के लिए ग्राहकों की ओर से काफी सराहना मिली है।