9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KOLKATA MUNICIPAL CORPORATION: निगम मुख्यालय में शिफ्ट हुआ बीएलआरओ कार्यालय.

- कोलकाता नगर निगम(KOLKATA MUNICIPAL CORPORATION) के मुख्यालय में ही महानगरवासियों के इमारत का प्लान पास होने के साथ ही म्यूटेशन भी हो जाएगा। क्योंकि शहरवासियों को म्यूटेशन करने वाले बीएलआरओ कार्यालय को अब कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

निगम मुख्यालय में शिफ्ट हुआ बीएलआरओ कार्यालय.

कोलकाता. महानगरवासियों को अब अपनी बिल्डिंग बनाने से पूर्व कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए इधर-उधर भागने की जरुरत नहीं पड़ेगी। बल्कि कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय में ही उनकी इमारत का प्लान पास होने के साथ ही म्यूटेशन भी हो जाएगा। क्योंकि शहरवासियों को म्यूटेशन करने वाले बीएलआरओ कार्यालय को अब कोलकाता नगर निगम के मुख्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है।

सोमवार को इसे लेकर मेयर फिरहाद हकीम उक्त विभाग का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बीएलआरओ कार्यालय के निगम मुख्यालय में स्थानांतरित होने से शहरवासियों को काफी फायदा होगा। निगम मुख्यालय में आने से न केवल बिल्डिंग प्लान पास होगा बल्कि म्यूटेशन करानेवालों को भी इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

साथ ही मेयर ने यह भी बताया कि योजना बनाई जा रही है कि शहर में 3 कट्ठा या उससे कम की जमीन पर मकान बनाने वाले लोगों को केएमसी से म्यूटेशन मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें बीएलआरओ कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इससे पूर्व दोनों स्थानों से म्यूटेशन कराना होता था। मेयर के अनुसार जल्द ही इस योजना को हरी झंडी मिल जाएगी।