कोलकाता

West Bengal – टॉक-टू-मेयर में खुलासा : मृत व्यक्ति के नाम पर जारी हुआ ट्रेड लाइसेंस

- कोलकाता नगर निगम की ओर से लाइसेंस विभाग को अपने कार्यों को पूरी तरह से स्वच्छता से करने का निर्देश दिया गया है। उसके बावजूद बुधवार को मेयर फिरहाद हकीम के टॉक-टू-मेयर कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ने फोनकर बताया कि उनके मृत पिता के नाम पर ट्रेड लाइसेंस लेकर कोई अन्य व्यक्ति व्यवसाय चला रहा है।

less than 1 minute read
Aug 08, 2019
West Bengal - टॉक-टू-मेयर में खुलासा : मृत व्यक्ति के नाम पर जारी हुआ ट्रेड लाइसेंस

कोलकाता. कोलकाता नगर निगम की ओर से लाइसेंस विभाग को अपने कार्यों को पूरी तरह से स्वच्छता से करने का निर्देश दिया गया है। मेयर ने पिछले दिनों एक बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि लाइसेंस संबंधित किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बावजूद बुधवार को मेयर फिरहाद हकीम के टॉक-टू-मेयर कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ने फोनकर बताया कि उनके मृत पिता के नाम पर ट्रेड लाइसेंस लेकर कोई अन्य व्यक्ति व्यवसाय चला रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पिता का गरियाहाट इलाके में अपनी दुकान थी। उनकी मौत के कुछ दिनों बाद शिकायतकर्ता ने उक्त दुकान को संभालने की जिम्मादरी अपने कंधों पर ली। इसके बाद जब वह अपने पिता के ट्रेड लाइसेंस को लेकर लाइसेंस विभाग के पास रिन्यू कराने पहुंचा, तो पता चला पहले से ही वह लाइसंसे रिन्यू कराया जा चुका है। इसे लेकर उन्होंने मेयर से सवाल किया कि किसी मृतक के नाम पर केएमसी की ओर से ट्रेड लाइसेंस कैसे जारी किया जा सकता है?

पीडि़ता की शिकायत पर गौर करते हुए मेयर फिरहाद हकीम ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जाएगी। उक्त अधिकारी से पूछताछ की जाएगी। शिकायत की पुष्टि हुई तो उक्त विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है। मेयर ने विभाग के अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है।

वहीं इस दिन रोजाना की तरह शहर के विभिन्न इलाकों से कई लोगों ने शिकायत भरे फोन किए। जिसमें शहर के जर्जर इमारतों की शिकायत से लेकर खुले नाले, कच्ची सडक़, स्ट्रीट लाइट, म्यूटेशन, तालाब सफाई आदि संबंधित स्मस्याएं शामिल रही।

Published on:
08 Aug 2019 03:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर