14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल : रसोई गैस महंगा होने का विरोध, ममता ने कसा मोदी सरकार पर तंज

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने रसोई गैस सहित पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव से महीनों पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

पश्चिम बंगाल : रसोई गैस महंगा होने का विरोध, ममता ने कसा मोदी सरकार पर तंज

- भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता की सड़कों पर किया प्रदर्शन

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने रसोई गैस सहित पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पीएम नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव से महीनों पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। चुनाव की घोषणा से पहले अप्रत्याशित रूप से दाम घटाए गए, और अब चुनाव बीत जाने के बाद इनके दाम फिर बढ़ा दिया गया। यह देश की जनता को केवल परोक्ष रूप से छलने का एक तरीका है। ममता के निर्देश पर उनके भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क से हाजरा तक जुलूस निकाल का नेतृत्व किया। जुलूस हाजरा पहुंचने के पश्चात् सभा में तब्दील हो गई।

अभिषेक ने दी केंद्र को चुनौती-

हाजरा में भीड़ को सम्बोधित करते हुए सांसद अभिषेक ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि जनता की आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं को सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का भय दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र को हिम्मत है तो वह उसे सलाखों में डाल कर देखे। जनता की आवाज बनने में उन्हें जरा भी डर नहीं है। लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को लगे धक्के से उबरते हुए तृणमूल कांग्रेस मंगलवार को रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के महंगा होने के खिलाफ सड़कों पर उतरी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अभिषेक ने कहा कि लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से अब तक तृणमूल के जिन पार्टी कार्यालयों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है, उसे शीघ्र दखलमुक्त कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया है।