19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 100 से अधिक देशी बम बरामद

सुबह लोगों ने देखा कि नानूर जाने वाले रास्ते में पंचायत कार्यालय के सामने मैदान में बड़ी संख्या में देशी बम पड़े हुए हैं। थोड़ी दूर स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी दफ्तार और पास ही स्थित राष्र्ट्रीयकृत बैंक के पास बम पड़े हुए हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 100 से अधिक देशी बम बरामद

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 100 से अधिक देशी बम बरामद

कोलकाता .

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर इलाके में पंचायत कार्यालय और तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय के पास 100 से अधिक देशी बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सियान गांव के लोगों ने देखा कि नानूर जाने वाले रास्ते में पंचायत कार्यालय के सामने मैदान में बड़ी संख्या में देशी बम पड़े हुए हैं। थोड़ी दूर स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी दफ्तार और पास ही स्थित राष्र्ट्रीयकृत बैंक के पास बम पड़े हुए हैं। यह बात तुरंत इलाके में फैल गई। वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिर पुलिस को खबर दी गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने सभी बम जब्त कर निष्क्रिय किए।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस तरह से किसने और क्यों बम फेंके इसका पता लगाया जा रहा है। विस्तृत जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले में दर्जनों बम मिले थे।