24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WEST BENGAL MAHASHIVRATRI 2024–महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में

शिवालयों में होंगे विविध आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Shishir Sharan Rahi

•

Updated: 7 Mar 2024, 5:33 PM IST

WEST BENGAL MAHASHIVRATRI 2024--महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में

WEST BENGAL MAHASHIVRATRI 2024--महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में

महाशिवरात्रि में महज एक दिन शेष बचा है और इससे पहले मन्दिरों तथा अन्य जगहों पर होने वाले विविध आयोजनों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महानगर समेत प्रदेश भर में शिवालयों में भोलानाथ के जयकारे समेत विविध आयोजन होंगे। वहीं आयोजक भी तैयार है। नीमतल्ला घाट स्ट्रीट स्थित भूतनाथ मन्दिर के एक पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों के आने का अनुमान है। मुख्य पुजारी महेश ठाकुर की देखरेख में मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके तथा किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए सारी व्यवस्था की जा रही है। दर्शन करने आने वाले भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए कतार की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मन्दिर के बाहर इसकी विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सजावट का कार्य भी चल रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उधर पुष्करणा ब्रह्म बगीचा शिव टेम्पल ट्रस्ट द्वारा महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन किया जाएगा। रविन्द्र सरणी के ब्रह्म बगीचा स्थित ब्रह्म तेजेश्वर मन्दिर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री राजकुमार पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति मन्दिर परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

--

होगा श्रृंगार, पूजा-अर्चना

इस दौरान भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसी कड़ी में गनपत बागला रोड स्थित करनी माता मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। श्री श्री आनंद भैरव देवस्थानम कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के फतेहपुर से आये कलाकार माता का गुणगान करेंगे। इस दौरान पालना, आरती एवं महाप्रसाद भी होगा। वहीं श्री करनी इंद्र भक्त मण्डल द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम भी किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग