14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्या का प्रयास करने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के डायमण्ड हार्बर में एक महिला को अपने पति की हत्या करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
पति की हत्या का प्रयास करने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति की हत्या का प्रयास करने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


डायमण्ड हार्बर
दक्षिण 24 परगना के डायमण्ड हार्बर में एक महिला को अपने पति की हत्या करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी पति के साथ ही दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार छह महीने पहले, संध्या हालदार नामक महिला ने डायमंड हार्बर शहर के भगवानपुर इलाके में एक विधवा के रूप में एक मकान किराए पर लिया था। उसके रहने के कुछ दिनों बाद ही उसका पति और दो बेटे चले आए थे। उनका विवाहिक संबंश मधुर नहीं था। हाल ही में आरोपी महिला का किसी अन्य के साथ विवाह इतर संबंध स्थापित हो गया था जिसकी जानकारी उसके पति सुभाष हालदार को भी लग गई थी। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। आरोप है कि सुभाष को कम्बल से पूरी तरह से ढंक कर हाथ पैर बांध कर उसके मुंहपर सेलोटेप लगा दिया था। जिससे उसकी सांस बन्द हो जाए। आस-पास में रहने वाले लोगों को कुछ आवाज सुनाई पड़ी तो कमरे में जाकर देखा तो हैरान रह गए। उसे वहां से बचाकर अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला व उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।