कोंडागांव

1 हजार रुपए किलो में मिलता है छत्तीसगढ़ में मिलने वाली यह सब्जी, कहलाता है सब्जियों का बादशाह

Chhattisgarh News Update : बस्तर( famous vegetable of chattisgarh ) का सबसे खास और सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला सब्जी बोड़ा बाजार में पहुंच चुका है।

less than 1 minute read
1 हजार रुपए किलो में मिलता है छत्तीसगढ़ में मिलने वाली यह सब्जी, कहलाता है सब्जियों का बादशाह

Chattisgarh News Update : जगदलपुर . बस्तर का सबसे खास और सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला सब्जी बोड़ा ( boda cg famous vegetable ) बाजार में पहुंच चुका है। आमतौर पर जून के महीने में जंगलों में निकलने वाला बोड़ा इस साल बारिश में देरी के चलते इस बार जुलाई के पहले हफ्ते में लोगों को मिलना शुरू हुआ है।

वर्तमान में संजय बाजार में सब्जियों का बादशाह बना हुआ है और इसका मूल्य हजार से डेढ़ हजार रूपये किलो बना हुआ है। महंगे दाम की वजह से फिलहाल बोड़ा आम आदमी की किचन से दूर है। इसके खास स्वाद की वजह से इसकी मांग सबसे ज्यादा होती है यही कारण है कि यह सब्जी देश के सबसे अधिक दाम में बिकने वाला सब्जी बना हुआ है।

आदिवासियों की आय का जरिया

CG news Update : बारिश के दौरान आकाशीय गर्जना के बाद सरई के पेड़ों के नीचे मिलने वाला बोड़ा आदिवासियों केे आय का सबसे अच्छा साधन होता है। इसके लिये आदिवासी महिलाएं बारिश के बाद जंगलों में साल के पेड़ों के नीचे पहुंचकर जहरीले जीव जंतुओं से बचते हुए बोड़ा निकालती हैं और बिक्री के लिये बाजारों में लाती हैं जिसे विशेष खासियत के चलते लोग मुंह मांगे दाम पर खरीदते हैं।

Published on:
03 Jul 2023 07:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर