
गरीबी बना अभिशाप, ठेकेदार के चंगुल से छोटी बहन को बचाने दर-दर भटक रही युवती, नहीं मिल रहा सहारा
CG Kondagaon News : मजदूर की मजबूरी का फायदा ठेकेदार उठा रहा है। सांपा काटने के बाद हुए इलाज में ठेकेदार ने रुपए खर्च किए तो उसकी छोटी बहन का बंधक बना लिया, अब युवती चाहती है कि उसकी बहन को चंगुल से छुड़वा दें।
CG Kondagaon News : गरीबी और अशिक्षा के अभिशाप से अभिशप्त और पिता के संरक्षण एवं संबल से वंचित जिले के कोगेरा की एक आदिवासी युवती ने बाहर जाकर दो पैसा कमाकर लाने की लालच में अपने गांव से निकलकर कर्नाटक के बैगनपल्ली काम करने तो पंहुच गयी पर उसे क्या पता था कि यह निर्णय उसके जीवन को बर्बादी की ओर ले जाएगा।
यह भी पढ़े : Cyber Crime : अगर आपको भी आ रहे ऐसे कॉल तो हो जाए सावधान, 1 ओटीपी से सेकंड भर में अकाउंट हो रहा खाली
पीड़िता ने बयां किया अपना दर्द
CG Kondagaon News : पीड़ित कमसिला ने बताया कि, वह बैगनपल्ली में 400/ रोजी पर मंजू रेड्डी नामक ईंट ठेकेदार के पास काम करने लगी ,लगभग 8 माह काम करने के बाद उसे एक सर्प ने पैर में डस लिया। (cg news in hindi) जिसे इलाज के लिए ठेकेदार ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जंहा वह लगभग 15 दिन भर्ती रही इस बीच उसके पैर मे जख्म हो गया था। (kondagaon news) अस्पताल में कराये गये ईलाज से पैर मे हुये घाव के चलते वह काम करने लायक नहीं रही।
CG Kondagaon News : उसने बताया कि वह जिससे चिंतित होकर ठेकेदार को अपने घर वापस जाने की बात कही जिस पर ठेकेदार रेड्डी ने अस्पताल में ईलाज कराने मे 2लाख खर्च होना बताकर कहा कि जब तू अपने बदले मे किसी को यंहा पर काम करने के लिये छोडेगी तब ही जाने दूंगा। (cg kondagaon news) जिस पर युवती ने अपनी छोटी बहन को बुलवाया और अपने बदले में काम करने को छोडकर वापस छोडकर अपने घर आ गयी। उसने बताया कि देशी इलाज से पैर का जख्मभर तो रहा है पर जो जख्म ठेकेदार से मिला शायद वह नही भर पा रहा। (kondagaon news) अब वह चाह रही है कि, उसकी छोटी बहन जैसे- तैसे कर वापस घर आ जाये।
Published on:
19 Jul 2023 03:44 pm

बड़ी खबरें
View Allकोंडागांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
