कोंडागांव

पैसे नहीं मिले तो युवक की हत्या कर घाटी में फेंकी लाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

Kondagaon Murder Case: केशकाल घाटी के जंगलों में विगत 11 दिसंबर को मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक के हाथ मे मिली घड़ी से उसकी शिनाख्त बिलासपुर के प्रोपर्टी डीलर वकील अंसारी के रूप में हुई है।

less than 1 minute read
तीन आरोपी गिरफ्तार

Kondagaon Murder Case: केशकाल घाटी के जंगलों में विगत 11 दिसंबर को मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में भिलाई निवासी दम्पत्ति द्वारा पैसे उगाही के लिए अपहरण करने व पैसे न मिलने पर हत्या कर केशकाल घाटी(Keshkal Valley) में लाश को फेंकने की बात सामने आई है।

शनिवार को बिलासपुर(Bilaspur) पुलिस ने भिलाई 3 निवासी पति-पत्नी और युवक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के हाथ मे मिली घड़ी से उसकी शिनाख्त बिलासपुर(Bilaspur) के प्रोपर्टी डीलर वकील अंसारी के रूप में हुई है।

जंगल मे मिली अज्ञात युवक की लाश
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए केशकाल(Keshkal) एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को घाट के मोड़ क्रमांक 1 व 2 के बीच जंगल मे अज्ञात युवक की लाश मिली थी। मामले में केशकाल पुलिस ने मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच कार्यवाही में लिया था। वहीं विगत दिनांक 8 नवंबर को बिलासपुर के सकरी थाने में अपराध पंजीबद्ध हुआ था।

पुलिस की जांच जारी
आज बिलासपुर (Bilaspur) पुलिस आरोपियों को लेकर केशकाल घाटी के घटनास्थल पहुंची थी। आरोपियों ने केशकाल घाट में लाकर लाश को फेंकना कुबूल किया है। फिलहाल घटना के विभिन्न पहलुओं को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Published on:
17 Jan 2023 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर