1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते पकड़े गए पंचायत सचिव, अधिकारी ने किया निलंबित

Panchayat secretary caught gambling: पुलिस ने छापेमार कार्रवाई के दौरान जामकोट पारा निवासी परमेन्द्र देवांगन के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस दौरान कमेला के सचिव भी जुआ खेलते हुए पकड़ाए। अब कमेला के पंचायत सचिव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
.

कड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते पकड़े गए पंचायत सचिव, अधिकारी ने किया निलंबित

Panchayat secretary caught gambling: पुलिस ने छापेमार कार्रवाई के दौरान जामकोट पारा निवासी परमेन्द्र देवांगन के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस दौरान कमेला के सचिव भी जुआ खेलते हुए पकड़ाए। अब कमेला के पंचायत सचिव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा पिछले दिनों जामकोट पारा निवासी परमेन्द्र देवांगन के घर छापामार कार्रवाई में जुआ खिलाने के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत कमेला के सचिव समदूराम नेताम को भी जुआ खेलते हुए पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 420/2022 धारा 3-4 जुआ एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: खदान में काम कर रहे थे मजदूर, अचानक गिरा मलबे का ढेर, पांच की मौत

सचिवीय सेवा से निलंबित
इस पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम, 1966 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव के ग्राम पंचायत कमेला सचिव समदूराम नेताम को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से सचिवीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कोण्डागांव निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उक्त पंचायत सचिव के निलंबन के उपरांत ग्राम पंचायत करंजी की सचिव चंद्रिका नाईक को ग्राम पंचायत कमेला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Story Loader