13 Year old Girl gave Birth to Child: पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने बताया कि डर की वजह से लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी आपबीती नहीं बताई थी और बच्चे के जन्म से वे चौंक गए और पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
13 Year old Girl gave Birth to Child: कोरबा. 13 साल की उम्र में गैंगरेप की शिकार लड़की ने एक शिशु को जन्म दिया है। मामला उजागर होने पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी फरार है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला शहर के स्लम बस्ती से जुड़ा है। 22 जून को एक नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। इस बीच चार युवक पहुंचे। सभी लड़की से परिचित थे। घूमने के बहाने लड़की को अपने साथ ले गए। डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिवार या पुलिस के साथ साझा करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'गैंगरेप की घटना पिछले साल 22 जून 2022 को हुई थी। मुख्य आरोपी तीन साथियों के साथ लड़की को अपने साथ तब ले गया था जब वह घर पर अकेली थी।' उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की को सूनसान जगह पर ले गए और गैंगरेप करने के बाद धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे।'
पीड़िता ने घर पर ही दिया बच्चे को जन्म
अधिकारी ने कहा, 'डरी हुई लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता को प्रेगनेंसी का दर्द हुआ और उसने 26 जनवरी को अपने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया।' उन्होंने बताया कि इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता की धारा- 363 (अपहरण), धारा- 376(दुष्कर्म), 376(डी) (सामूहिक दुष्कर्म), धारा-506 बी (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो की उम्र 21 और 22 साल है, लेकिन नाबालिग लड़के की उम्र की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा, 'नाबालिग लड़के सहित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और शनिवार को अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी अब भी फरार है जिसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।