5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: युवती के गले पर चाकू से हमला, फिर युवक ने खुद का गला रेतकर दी जान, पहले से शादीशुदा था मृतक

Crime News: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर जान दे दी। युवक-युवती को लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज […]

2 min read
Google source verification
Crime News

Crime (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Crime News: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। कथित तौर पर प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने पहले युवती के गले पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर जान दे दी। युवक-युवती को लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत गंभीर है। युवती की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना में मृत युवक की पहचान बिलासपुर सरकंडा निवासी शुभम नायडू (28) के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती निशा उर्फ प्रतीक्षा (22) भी बिलासपुर के सरकंडा कश्यप कॉलोनी की रहने वाली है। दोनों मंगलवार की रात करीब नौ बजे बिलासपुर से लापता हो गए थे। इसके बाद देर रात उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम संडैल नाला के पास यह घटना हुई। संभावना जताई जा रही है कि यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद शुभम नायडू ने पहले निशा के गले पर चाकू से वार किया और फिर खुद के गले को चाकू से रेत लिया। अधिक खून बहने के कारण युवक की मौत हो गई।

इधर घायल अवस्था में युवती ने किसी तरह मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और लोकेशन भेजी। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना पर डायल 112 और उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नेशनल हाइवे के पास संडैल नाला के किनारे युवक और युवती लहूलुहान हालत में मिले। मौके पर एक बाइक भी बरामद हुई है। जिससे लग रहा है कि दोनों इसी बाइक से कोरबा पहुंचे थे। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक जांच भी कराई है। मृत युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है और आगे की जांच जारी है।

युवक पहले से था शादीशुदा

पुलिस जांच में पता चला है कि मृत युवक शुभम नायडू पहले से शादीशुदा था। युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर पहले से ही अनबन था। उसकी एक बच्ची भी है। वहीं निशा उर्फ प्रतीक्षा के लापता होने के बाद उनके परिजनों ने बिलासपुर पुलिस में गुमशुदगी की सूचना भी दर्ज कराई थी।

उरगा थाना क्षेत्र के संडैल में हुई घटना में एक युवक की मौत हुई है और युवती गंभीर रूप से घायल है। युवती ने इशारों में बताया है कि पहले उसके साथी युवक ने उस पर चाकू से हमला किया है और फिर खुद का गला भी रेत लिया है। फिलहााल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। - लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा