3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला…

CG News: कोरबा जिले में रजगामार चौकी क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

पति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रजगामार चौकी क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिजनों ने दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिलेश्वर और 30 वर्षीय राजकुमारी की शादी 12 साल पहले हुई थी। उनकी दो संतानें हैं – 12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी। पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका और विवाद चल रहा था। विवाद के कारण दिलेश्वर एक महीने पहले अपने गृहग्राम नवागढ़ थाना क्षेत्र के हीरागढ़ चले गए थे।

CG News: मौत के समय की परिस्थितियाँ

शुक्रवार को दिलेश्वर अपनी पत्नी और बच्चों को घर वापस लाने के लिए रजगामार पहुंचे। उन्होंने राजकुमारी को बताया कि वह उन्हें लेकर हीरागढ़ जाएंगे और वहां मेला देखेंगे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि दिलेश्वर घर लौटते समय कुमुण्डा में किसी के साथ शराब पीकर आए थे। घर पहुंचने पर वह केले लेकर आए थे और शराब के नशे में थे। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। वह देशी दवाइयों का सेवन भी कर रहे थे ताकि शराब छोड़ सकें।

पुलिस जांच जारी

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खुंटे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक, उसकी पत्नी और भाई के बयान दर्ज किए हैं। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Story Loader