पुलिस ने बाइक को किनारे खड़ी करने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि गाड़ी किनारे करने की बात कहने पर बाइक चालक ने आपा खो दिया। जोर-जोर से चिल्लाकर अपना नाम मुकेश अग्रवाल निवासी बांकीमोंगरा बताने लगा। मुकेश सब इंस्पेक्टर पीआर साहू की तरफ गया। साहू का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ बांकीमोंगरा थाने सरकारी काम में बाधा, पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकेश पर यह भी आरोप लगाया है कि उसके कारण सरकारी काम काज को बंद करना पड़ा।