डांडिया-गरबा का जमा रंग
नवरात्र के प्रारंभ होते ही शहर डांडिया एवं गरबा के रंग में रंग गया है। उत्सव में भाग लेने के लिए शहरवासी अधिक संख्या में युवा, बच्चे व महिलाएं पहुंच रही है। प्रतिदिन डे्रस कोड रखा गया है। अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। डांडिया व गरबा का बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले को प्रतिदिन पुरस्कृत किया जा रहा है। इसी तरह शहर के सीएसईबी कालोनी, कोसाबाड़ी फेस वन, आरपी नगर, पोड़ीबहार, टीपी नगर, मुड़ापार, सुभाष ब्लाक, शहीद भगत सिंह कालोनी, पुरानी बस्ती, सर्वमंगला नगर दुरपा सहित अन्य स्थानों में गरबा का उत्साह दिख रहा है।