घटना कटघोरा थानांतर्गत ग्राम गुरुमुड़ा जंगल की है। ग्राम पंचायत घरीपखना की रहने वाली आनंदकुंवर उम्र 55 वर्ष अपने पति चरण साय अगरिया उम्र 65 वर्ष के साथ ग्राम तिलईडांड पंडरीपानी जो कोरबा विकासखंड अंतर्गत लेमरू क्षेत्र में स्थित है के गांव में रहती थी। कुछ दिन पहले महिला के भाई का निधन हो गया था। आनंदकुंवर अपने पति चरणसाय के साथ भाई के दशगात्र में शामिल होने घरीपखना गई थी। 15 दिन पहले दंपती घरीपखना से अपने गांव तिलईडांड पंडरीपानी के लिए पैदल रवाना हुए थे लेकिन घर नहीं पहुंचे थे।