पूर्व में लगातार तीन बार कांग्रेस की टिकट से विधायक निर्वाचित होने वाले रामदयाल उईके के भाजपा प्रवेश के बाद पाली-तानाखार में सियासत अपने पूरे उफान पर है। यहां रोज नए समीकरण जन्म ले रहे हैं। पाली-तानाखार में बसपा की ओर से अशोक मरावी, राज मरकाम, शिव शरण सिंह पोर्ते व तुल सिंह पैंकरा दावेदारी कर रहे हैं। जबकि जनता कांग्रेस से मोहित केरकेट्टा सहित अन्य का नाम सामने आ रहा है। हालांकि टिकट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इसलिए स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।