महंत और जयसिंह ने उषा तिवारी की वापसी कराई, लेकिन केदार की नहीं, यही बनी पहली वजह
उइके ने चरणदास महंत और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल पर एक दिन पहले आरोप लगाया था। इस सवाल पर उइके ने बताया कि चरणदास मंहत और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल २००३ से मुझे परेशान कर रहे हैं। महापौर के खिलाफ निर्दलीय उतरने वाली उषा तिवारी को शामिल कर जिलाध्यक्ष बना दिया गया, लेकिन मेरे कई कार्यकर्ता केदार, कमल, माखन सिंह सहित अन्य को पार्टी में शामिल नहीं किया गया। यहां तक पर्यवेक्षकों के सामने ऐसे कार्यकर्ता जो जोगी कंाग्रेस में जा चुके हैं उनको कांग्रेस का टोपी पहनाकर मेरे खिलाफ नारेबाजी करवाई गई।