Crime News: कोरबा के दादर माध्यमिक शाला में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया है। जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर छात्र और पीड़ित छात्र दोनों कक्षा सातवीं में पढ़ते हैं। घटना के समय स्कूल में खेल की छुट्टी थी और बच्चे स्कूल के बाहर बांसबाड़ी नर्सरी में मारपीट कर रहे थे। एक छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावर ने पीड़ित छात्र के गले और चेहरे पर ब्लेड से वार किया।