24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्स से आए दिन छेडख़ानी करता था ये डॉक्टर, गर्ल फ्रेंड बनने का रखा प्रस्ताव तो नर्स ने थाने पहुंच लिखाई रिपोर्ट, फिर ये हुआ

- अभियोजन पक्ष ने बताया कि मामला करीब नौ साल पुराना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Sep 2018, 11:25 AM IST

नर्स से आए दिन छेडख़ानी करता था ये डॉक्टर, गर्ल फ्रेंड बनने का रखा प्रस्ताव तो नर्स ने थाने पहुंच लिखाई रिपोर्ट, फिर ये हुआ

नर्स से आए दिन छेडख़ानी करता था ये डॉक्टर, गर्ल फ्रेंड बनने का रखा प्रस्ताव तो नर्स ने थाने पहुंच लिखाई रिपोर्ट, फिर ये हुआ

कोरबा. नर्स से छेडख़ानी के दोषी डॉक्टर थालेश्वर सिंह तंवर को कोर्ट ने एक साल कारावास की सजा दी है। डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के अधीन है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि मामला करीब नौ साल पुराना है। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर थालेश्वर सिंह तंवर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्य करते थे। उसी केन्द्र में एक युवती नर्स थी।

13 सितंबर 2009 को डॉ. तंवर ने नर्स को अपनी केबिन में बुलाया। अश्लील हरकत करते हुए नर्स के समक्ष गर्ल फे्रंड बनने का प्रस्ताव रखा। डॉक्टर की छेडख़ानी से परेशान नर्स ने थाने में छेडख़ानी और लज्जा भंग करने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही थी। पुलिस ने डॉक्टर को जांच में दोषी पाया था। उसके खिलाफ चार्जशीट स्थानीय अदालत में पेश किया था।

Read More : दर्द से कराह रही गर्भवती पहुंची सरकारी अस्पताल, सामने लटका था ताला फिर हुआ कुछ ऐसा

नौ साल से मामले की सुनवाई कोरबा की एक कोर्ट में चल रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गितेश कुमार कौशिक की अदालत ने सबूतों के आधार पर डॉक्टर को आईपीसी की धारा ३५४ व ५०९ के तहत दोषी माना। दोनों धाराओं में कोर्ट ने डॉ. थालेश्वर को एक-एक साल कारावास की सजा दी।

Read More : पीसीसी अध्यक्ष भूपेश की गिरफ्तारी के बाद उग्र हुए कांग्रेसी, जिले भर में इस तरह हुए प्रदर्शन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया है कि डॉ. थालेश्वर की वर्तमान पदस्थापना श्यांग में है, लेकिन वे एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अटैच हैं। वहीं एक अन्य मामले में दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। बालकोनगर परसभांठा निवासी पवन यादव २० के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज था। इसकी सुनवाई विशेष कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ने पवन को दोषी माना। उसे उम्रकैद की सजा दी है।