
बुधवार को रामपुर विधायक श्याम लाल कंवर और पाली तानाखार विधायक राम दयाल उइके
कोरबा. रायपुर के बहुचर्चित सीडी कांड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को जेल भेजने के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदेश व्यापी आंदोलन तेज होने लगा है। बुधवार को रामपुर विधायक श्याम लाल कंवर और पाली तानाखार विधायक राम दयाल उइके के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को प्रहार किए।
पुलिस नेे कंवर के नेतृत्व में आए सौ कांग्रेसियों को गिरप्तार किया। पाली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राम दयाल उइके ने गांधी चौक पर धरना दिया और गिरफ्तारी दी। जिले में गिरफ्तारी देने वाले सभी कांग्रेसियों को निजी मुचलके पर रहा कर दिया गया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की सीडी कांड में गिरफ्तारी से कांग्रेसी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को पाली में विधायक राम दयाल उइके के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया । इनमें कांग्रेस प्रदेश संयुक्त महासचिव प्रशांत मिश्रा, संभागीय प्रभारी रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव नवीन सिंह, जिला सचिव अनिल सिंह परिहार, जिला महामंत्री दीपक सोनकर, जिला सेवादल अध्यक्ष गुहा राम मरावी, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल, जिला सचिव सुरेश गुप्ता, सत्तू श्रीवास, विधायक प्रतिनिधि शंकर दास महंत अमूंद भारिया, हेमंत यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर भूपेश बघेल की गिरफ्तारी की गयी है। धरना प्रदर्शन के बाद तहसीलदार पाली प्रांजल मिश्रा और थाना प्रभारी राजेश पटेल को ज्ञापन सौंपा गया तथा यहीं कांग्रेस जनों ने अपनी गिरफ्तारी दी। बाद में मुचलके पर रिहा किया गया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रही।
रजगामार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा अध्यक्ष अजीत महंत के नेतृत्व में किया गया। 182 कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी दी। इनमें प्रदेश कांग्रेस सयुंक्त महामंत्री हरीश परसाई ,ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा अजीत महंत, कोषाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान कुरेशी ने गिरफ्तारी दी।
जैलगांव जमनीपाली में प्रदर्शन आज
इसी मुद्दे पर गुरूवार को जैलगॉव चौक जमनीपाली में जिला स्तरीय प्रदर्शन एवं जेल भरो आंदोलन प्रात: 10 बजे से किया जाएगा।
यहां भी दी गिरफ्तारी
दीपका. दीपका क्षेत्र में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मनोरा लकरा, सचिव मदन राजपूत, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री प्रशान्त सिंह एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने गिरफ्तारी दी।
बरपाली. करतला ब्लाक अंतर्गत ग्राम बरपाली में रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर, धनेश्वरी कंवर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम राठिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गई।
हरदी बाजार में बोधराम कंवर,मीरा कंवर, मनहरण ठाकुर, छबि चंद कौशिक,विजय जायसवाल, भैया राम यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, चन्द्रहास राठौर, पुरुषोत्तम कंवर, रमेश अहीर, रामशरण सिंह कंवर, बाबूराम राठौर, प्रवक्ता गोपाल यादव, कदम लाल यादव, गजेन्द्र कौशिक,बसंत जायसवाल, खेमचंद्र अनंत मुकेश बर्मन, अनिल पोर्ते ने गिरफ्तारी दी।
Updated on:
27 Sep 2018, 2:33 PM IST
Published on:
27 Sep 2018, 10:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.