
बघेल पर कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
मुंगेली . प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मुंगेली शहर कांग्रेस के नेतृत्व में सीडी कांड के विरोध में स्थानीय कांग्रेस ने जेल भरो आंदोलन किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोहित शुक्ला के नेत्तृत्व में बुधवार को रमन सिंह का पुतला दहन कर जेल भरो आंदोलन किया गया। इसमें शहर और मुंगेली ब्लॉक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश सचिव हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पात्रे, रूपलाल कोसरे, सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, जिला उपाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, जिला महामंत्री संजय यादव, अध्यक्ष ललिता मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बघेल के समर्थन में सैकड़ों कांग्रेसी उतरे सड़क पर-पथरिया. हाईप्रोफाइल सीडी कांड मामले में कांग्रेसियों द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया गया। पथरिया ब्लाक में भी सैकड़ों कांग्रेसी इकटठा होकर सीडी कांड में प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल के गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पथरिया ब्लाक कांग्रेसध्यक्ष नेतराम साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इसके बाद जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी। मुंगेली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आत्मा सिह क्षत्रिय ने सरकार को कोसते हुए कहा कि हम कांग्रेसी पार्टी के लिये जान लगा देने वाले हैं।
प्रदेश कांग्रेस के सयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि जमानत की अर्जी दोषी आदमी लगाता है, हमारे प्रदेशध्यक्ष निर्दोष हंै। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम वर्मा ने किया। इस अवसर पर तखतपुर विधानसभा के पुर्व विधायक जगजीत सिह मक्कड़, जिला उपाध्यक्ष राजा ठाकुर,् जागेश्वरी वर्मा,् अंबालिका साहू, इंदिरा साहू, एजाज अहमद, ग्वालदास अंनत, तुलसी सोनवानी, राजीव तिवारी, संतोष पाली, सरंपच विनोद साहू, राजेन्द्र गेदले, बबलू सैलानी, सलमान खांन, खेमु साहू, मुकेश मिरी, पिलेश्वर वर्मा, लक्ष्मीनाथ साहू, धर्मेन्द्र श्रीवास, आकाश दिवाकर, ओमप्रकाश राजपूत, सरिता यादव, ब्रिजेश दुबे, रामखेलान साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कांग्रेसियों ने सीपत थाने में दी गिरफ्तारियां-सीपत. मस्तूरी ब्लाक कंाग्रेस कमेटी के द्वारा बुधवार को सीपत नवाडीह चौक में रमन सरकार के लोंकतांत्रिक हिटलरशाही शासन के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर सीबीआई द्वारा सरकार के दबाब में की गई गलत कार्रवाई और गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सीपत थाने में जेलभरो आंदोलन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया, ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री राजेन्द्र धीवर, दुबे सिंह कश्यप, पप्पू साहू, जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवंशी, सीपत सरपंच संतोष भोई, मस्तूरी युवा काग्रेस के अध्यक्ष नीतेश सिंह, अमीर अली विरानी, राजकुमार अंचल, दिलीप वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, राजू सूर्यवंशी, भागीरती पोर्ते, धनिया सरपंच प्रमोद जायसवाल, भागीरती पोर्ते, विजय गुप्ता, तानाजी राव बाकरे, महिला कांग्रेस नेत्री सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सत्ता के मद में चूर भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने का कर रही प्रयास -तखतपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को कथित सीडी कांड में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पुराना बस स्टैण्ड में आम सभा कर भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। रैली निकलकर थाना में जाकर 70 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। वहीं पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि सरकार विपक्ष में बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रहीं है। इसलिए कभी लाठी चार्ज कर कभी जेल भेजकर कभी झूठे आरोप लगाकर कांग्रेसियों की हिम्मत तोडऩे में लगी हुई है। प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार डरती है पुलिस को आगे करती है। सरकार पुलिस के माध्यम से लोगों पर अत्याचार कर रही है और तानाशाही रवैया अपनाई हुई ह,ै जिसका संपूर्ण कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध करेगी और आने वाले समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का पुतला दहन का विरोध दर्ज कराएगी।
जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपाई यह अब समझ चुके है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। इसलिए बौखलाहट में सत्ता के मद में चूर होकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवबालक कौशिक ने कहा कि सरकार पुलिस का उपयोग जनता की आवाज का दमन करने किया जा रहा है।
विनोद नायक ने कहा कि सरकार के इस दमन कर हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर घनश्याम शिवहरे, टेकचंद कारड़ा, संजू मक्कड़़, बिरझेराम सिंगरौल, अशरफ वनक, मुन्ना श्रीवास, ज्ञान सिंह ठाकुर, राकेश तिवारी, मनीष तिवारी, धर्मेश दुबे, सुरेश ठाकुर, शारदा साहू, मुंकीम अंसारी, बिहारी देवांगन, विनोद कौशिक, राजवीर हूरा, मुस्ताक वनक, हेमंत कश्यप, उदय वासुदेव, अभय कौशिक, उमेंद सिंह ठाकुर, अमित सिंह, सहित बड़ी संख्या में कंाग्रेजन उपस्थित रहे।
Updated on:
27 Sep 2018, 1:33 PM IST
Published on:
27 Sep 2018, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.