24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में विधायक समेत 232 कांग्रेसियों ने खुद को किया सरेंडर

पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सडक़ में उतर कर जमकर प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 27 Sep 2018, 1:23 PM IST

protest

भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में विधायक समेत 232 कांग्रेसियों ने खुद को किया सरेंडर

धमतरी. छत्तीसगढ़ के पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की निशर्त रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सडक़ में उतर कर जमकर प्रदर्शन किया। हाइवे में प्रदर्शन रैली निकाल कर जेल भरो आंदोलन किया, लेकिन अर्जुनी थाना के पास ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस बीच कांगे्रसियों और पुलिस के बीच झुमा-झटकी भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने विधायक समेत 232 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की ओर से पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की निर्शत रिहाई की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन किया गया। इसके तहत दोपहर 12 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शाम 4 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर की ओर से प्रदर्शन किया गया। विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी की अगुवाई सभी हाथों में झंडा-बैनर लेकर नेशनल हाइवे में उतर आए और जमकर नारेबाजी करते हुए जिला जेल की ओर निकल पड़े। करीब एक किमी की पदयात्रा कर जैसे ही कांग्रेसियों का काफिला अर्जुनी थाना के पास पहुंचा, तो पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक दिया।

इस बीच युवा नेताओं ने पुलिस के जवानों को धकेलते हुए आगे बढऩे की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झुमा-झटकी होती रही। स्थिति जब बेकाबू होते दिखी, तो तत्काल एएसपी केपी चंदेल, डीएसपी पंकज पटेल ने सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर उन्हें अस्थायी जेल में बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों प्रदर्शन में विधायक समेत 232 कांग्रेसियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। बाद में उन्हें नायब तहसीलदार सुनील सोनपिपरे के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद व्यक्तिगत मुचलके में रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों में वरिष्ठ नेता लेखराम साहू, अरविंद दोशी, गोपाल शर्मा, डॉ एनएल महावर, पंकज महावर, हरमिंदर छाबड़ा, विजय देवांगन, वसीम कुरैशी, शरद लोहाना, नजीर अहमद सिद्दीकी, नरेश जसूजा, शशि गौर, कविता बाबर, विद्या साहू, निखिलेश देवान, मनोज साहू, स्वतंत्र कौशल, लक्की जैन, कृष्णा मरकाम, रेहान विरानी आदि मौजूद थे।

विधायक गुरूमुख सिंह होरा ने कहा कि रमन सरकार ने प्रदेश में भय और आतंक का माहौल बना दिया है। जो लोग सच्चाई के लिए लड़ते हैं। आम जनता की भलाई के लिए लड़ते हैं, उन पर दमनात्मक कार्रवाई कर उसे जेल में डाल जाता है, लेकिन कांग्रेस रमन के दमन के आगे नहीं झुकेगी।

पीसीसी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, युवा नेता आनंद पवार, नीशु चन्द्राकर ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष बघेल को जब तक निशर्त रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आंदोलन की इस श्रृंखला में 27 सितंबर को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इसमें पूरे जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निखिलेश देवान ने बताया कि दोपहर 3 बजे डागा धर्मशाला से एक रैली निकाली जाएगी।