
रोज शराब पीकर आता है शिक्षक, करता है गाली - गलौच फिर भी नहीं होती कार्रवाही
दुर्गूकोंदल. छत्तीसगढ़ के माध्यमिक शाला डुवा के शिक्षक रामगुलाप उसेण्डी शराब के नशे स्कूल आता है, जिससे स्कूली बच्चे और पालक परेशान हैं। इसकी शिकायत कई बाद दुर्गूकोंदल के बीईओ और कांकेर कलक्टर से करने के बाद भी जांच करने के बावजूद शराबी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी भी इसके खिलाफ कार्रवाई करना छोडक़र संरक्षण दे रहे हैं।
ये बातें शिक्षा समिति अध्यक्ष मेसोराम बोगा, ग्राम पटेल मंगतूराम बोगा, मेरसिंह दुग्गा, सुकदेव दुग्गा, मेहरसिंह दुग्गा, चरण दुग्गा, रैनूराम दर्रो ने कही। उन्होने बताया कि उनके गांव के मिडिल स्कूल के शिक्षक रामगुलाप उसेण्डी रोज शराब के नशे में स्कूल आता है, जिसका खराब असर बच्चों पर पड़ रहा है, शराब के नशे में आकर यह शिक्षक गाली गलौच भी करता है, इसकी शिकायत कलक्टर जनदर्शन और दुर्गूकोंदल के बीईओ के पास कई बार किया गया, शिकायत के बाद जांच भी की गई है, इसके बावजूद अधिकारी शराबी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे शिक्षक का हौसला बुलंद है।
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक द्वारा कहा जाता है कि मेरा शिकायत कर क्या कर लिए कहकर रौब दिखाता है। पालकों ने कहा कि वे बच्चों के भविष्य बनाने अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, लेकिन उनके बच्चों को शराबी शिक्षक की नौटंकी सहन करनी पड़ती है। जिसके चलते बुधवार को दुर्गूकोंदल के बीईओ से मिलकर कड़ी कार्रवाई करते हुए हटाने की मांग की गई है हैं, इसके बाद भी नहीं हटाए गए तो धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
नीरू हिरेसिंग कोरेटी, सरपंच तरहूल
Updated on:
27 Sep 2018, 11:16 AM IST
Published on:
27 Sep 2018, 11:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.