16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर-राजसमंद में हादसे, बीस लोग पहुंचे अस्पताल, घंटों जाम रहा हाइवे

राजसमंद और उदयपुर में आज सुबह दो सड़क हादसों में बीस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

राजसमंद और उदयपुर में आज सुबह दो सड़क हादसों में बीस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजसमंद में आज सुबह हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दिवेर इलाके में एनएच आठ पर एक-एक कर तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्रक में सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक में बैठे चालक और परिचालक ट्रक में घंटों फंसे रहे। हादसों के कारण हाइवे करीब दो घंटे तक जाम रहा।

उधर, उदयपुर में भी आज सुबह सड़क हादसे में करीब पंद्रह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि वल्लभ नगर इलाके में हादसा हुआ। राजकोट से नेपाल जा रही बस को वल्लभनगर में दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस पलट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें

image