पुलिस केस दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही है। आरोपी पिता लगभग 3 माह से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। घटना सामने आने के बाद परिवार से लेकर पड़ोसी तक हैरान हैं। पिता को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की ओर से बताया गया कि बच्ची एक स्कूल में कक्षा चौथी की छात्रा हैै। कुछ माह पहले बच्ची की मां की तबीयत खराब थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। बच्ची घर में अकेली थी। एक दिन उसका पिता शराब पीकर घर पहुंचा।
नशे में धुत पिता ने रिश्ते को ताक पर रख दिया। बेटी को देखकर उसकी नीयत बदल गई। उसने बेटी से जोर जबरदस्ती शुरु की, बेटी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म (Rape with daughter) किया।
घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पिता ने कई बार बच्ची को हवस का शिकार बनाया। बच्ची की मां एक फैक्ट्री में डेलीवेज पर काम करती है। जबकि पिता ऑटो चालक है।
6 वर्षीय मासूम से बलात्कार, खेत में रोते छोड़ भाग रहे आरोपी को मां ने देख लिया, मिला आजीवन कारावास
मां की अनुपस्थिति में करता था हैवानियतबच्ची ने अपने बयान में पुलिस और बाल कल्याण समिति के सदस्य को बताया कि उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता अक्सर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था।
बयान के आधार पर पुलिस ने पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 376 (2) (ढ), 376 (2) (च), 376 (3) (ढ), 506, 56 (ढ) (च) और लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा छह के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।
बारात में शामिल होने आई बालिका से रिश्तेदार ने किया बलात्कार, कोर्ट ने दी ये सजा
पिता ने बेटी को दी गाली, पड़ोसी ने सुना तब हुआ खुलासा बताया जाता है कि 23 नवंबर को पिता घर में अकेली बेटी के साथ गाली-गलौज कर रहा था। गाली को सुनकर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को संदेह हुआ। उसने बच्ची की मां को बताया। मां ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद महिला ने पति से पूछताछ की तो वह आक्रोशित हो गया।
मां-बेटी दोनों के साथ मारपीट की। गला दबाकर बेटी को मारने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आदतन शराबी है। नशे में मारपीट करता है।