Korba News: कुछ लोग हैदराबाद वर्सेस दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे हैं।
Crime News: अकलतरा पुलिस ने हैदराबाद दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहे तीन सटोरिए को गिरतार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की बलौदा रोड अकलतरा के पास कुछ लोग हैदराबाद वर्सेस दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे हैं। इसकी सूचना पर बलौदा रोड अकलतरा रजत अग्रवाल के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़े। आरोपी कृष्णा जगत, रजत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल तीनों लोग रजत अग्रवाल के घर के सामने बलौदा रोड अकलतरा में मोबाईल से हैदराबाद वर्सेस दिल्ली के बीच चल रहे आईपीएल मैच का भाव लेकर ग्राहकों से रकम का लेन-देन कर ऑन लाईन क्रिकेट में सट्टा खिलाते हुए पकडे़ गए।
आरोपी कृष्णा जगत के कब्जे से एक वीवो कंपनी का तथा एक ओप्पो कंपनी मोबाईल तथा नगदी 1000 रुपए, दूसरा आरोपी रजत अग्रवाल के कब्जे से एक रेडमी सफेद ग्रे कलर का मोबाईल व एक एक मोबाईल तथा नगदी 800 रुपए एवं तीसरा आरोपी मयंक अग्रवाल के कब्जे एक रेडमी ब्लू कलर का मोबाईल व एक मोबाईल नगदी 700 रुपए गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। आरोपीयों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 6-7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बड़ी कार्रवाई कर भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी मयंक अग्रवाल, रजत अग्रवाल एवं कृष्णा जगत के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाए जाने से गिरतार कर रविवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई में साईबर सेल प्रभारी डीएसपी अनिल कुर्रे, प्रशि. डीएसपी संगम राम, अकलतरा टीआई दिनेश यादव उप निरी. बीएल कोसरिया, एसाईबर सेल उप निरी. पारस पटेल सहित उनकी टीम का योगदान रहा।