
Kharmas 2024: छत्तीसगढ़ के कोरबा में 15 दिसंबर 2024 से खरमास की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन रात 10 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका समापन साल 2025 में मकर सक्रांति के दिन होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार 15 दिसंबर की रात 10:19 बजे भगवान सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास लग जाएगा।
इसके साथ ही एक माह के लिए सभी मांगलिक व शुभ कार्य रुक जाएंगे। 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास की अवधि समाप्त हो जाएगी। खरमास के समय भगवान विष्णु व भगवान शंकर की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि दान-पुण्य करने से हमारे अच्छे कर्म बढ़ते हैं और इसका फल हमें मृत्यु के बाद भी मिलता है। खासतौर पर खरमास में शुभ काम कार्य नहीं किए जाते हैं।
Updated on:
15 Dec 2024 11:23 am
Published on:
15 Dec 2024 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
