
Murder
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति पर खाना नहीं बनाने पर पत्नी को लात-घुसे से पीटकर हत्या करने का आरोप है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Korba News: पुलिस ने बताया कि लबदू उर्फ लाबडू बिंझवार उम्र 35 वर्ष ने लगभग 6 माह पहले अंबिकापुर क्षेत्र की रहने वाली महिला सुनीता कंवर से दूसरा विवाह किया था। चार दिन पहले लबदू अपनी पत्नी सुनीता कंवर और पहली पत्नी की बेटी सोनिया को लेकर मोरगा के साप्ताहिक बाजार जा रहा था। तीनों घर से निकले ही थे कि गांव में रहने वाले कटघोरिया घर के पास सुनीता ने यह कहकर मोरगा बाजार जाने से इनकार कर दिया कि उसकी तबीयत खराब है। तब लबदू अपनी बेटी सोनिया के साथ मोरगा बाजार गया। शाम को पिता और पुत्री घर लौटे तब सुनीता घर में नहीं मिली।
उन्होंने खोजबीन किया। कटघोरिया के घर के पास पहुंचे तब सुनीता कटघोरिया के घर में खाट पर सोते हुए मिली। उसे पकड़कर लबदू और उसकी दूसरी बेटी सोमिया अपने घर ले जा रहे थे। लेकिन महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वह चल नहीं पा रही थी। घर ले जाने के दौरान रास्ते में सुनीता और लबदू गिर गए। इस दौरान लबदू के आंख पर चोटें आई। लबदू सुनीता को अपनी बेटी के साथ मिलकर घर ले गया। खाना नहीं बनाने पर रात में अपनी पत्नी को लात-घुसे से सीने और चेहरे पर हमला किया।
महिला को अंदरूनी चोटें आई और सकी मृत्यु हो गई। गांव वालों की ओर से सुनीता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने शरीर पर मारपीट के निशान होना और मारपीट के कारण उसकी मृत्यु होना बताया। पुलिस ने घेराबंदी कर लबदू को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी लबदू मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसिया नवाटिकरा का रहने वाला है।
लबदू ने पहली शादी रामबाई महिला के साथ किया था। महिला से तीन बच्चे हैं। तीनों अपने पिता लबदू के घर रहते हैं। बताया जाता है कि लबदू अक्सर किसी न किसी कारण से अपनी पत्नी रामबाई की पिटाई करता था। इससे तंग होकर रामबाई ने लबदू का साथ छोड़ दिया और वह दो साल से अपने मायके ग्राम कोदवारी में रह रही है। लबदू घर में बच्चों के साथ रहता था इसी बीच मजदूरी की तलाश में अंबिकापुर की ओर गया था। वहां उसकी मुलाकात सुनीता कंवर से हुई। उसने सुनीता को पत्नी बना लिया।
Updated on:
11 Nov 2024 12:23 pm
Published on:
11 Nov 2024 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
