. त्रिफला गार्डन राजस्व कालोनी कोरबा में आज एसपी कोरबा डी श्रवण, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और डी एफ ओ प्रणय मिश्रा के नेतृत्व मे सामूहिक पौधरोपण किया गया ।
इस अवसर पर त्रिफला गार्डन में और सड़क किनारे 400 पौधे लगाए गए तथा 1000 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एडीएम गजेंद्र सिंह ठाकुर, एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल, एसडीएम बीबी पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर विश्वास मेश्राम, निष्ठा पांडेय तिवारी, नंदिनी साहू, आभा तिवारी, सीएसपी सुरेंद्र साय पैकरा, सुखनंदन राठौर, होमगार्ड कमांडेंट सिदार, प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, राजस्व कालोनी निवासी जिला रोजगार अधिकारी जेपी खांडे, ट्राइबल के एसपी साहू, पीओ अशोक गढ़ेवाल, एनआईसी के हेमन्त जायसवाल, तहसीलदार तुलाराम भारद्वाज, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता निखरा, सहायक श्रम आयुक्त विकास सरोदे, नगर निगम के ईई नाथ, श्री स्वर्णकार एवं अन्य अभियंता, एनटीपीसी के उद्यान अधिकारी डॉ. वॉयके सोना, सीएसपीडीसीएल की एसई मधु मिंज, उद्यान विभाग की जिला अधिकारी भुवनेश्वरी कंवर, दन्त चिकित्सक डॉ संजय अग्रवाल, सर्पविज्ञानी अविनाश यादव, बोटेनिस्ट डॉ दिनेश कुमार, केएन कालेज से डॉ. निधी सिंह, ज्योति दीवान, खुशबू राठौर, दिव्य ज्योति इनरव्हील क्लब से रीता क्षेत्रपाल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अधीक्षक और विद्यार्थी, एन सी सी कैडेट्स होमगार्ड जवान सहित कालोनी निवासी परिवारों ने बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
फलदार, सुगन्धित, औषधीय और सुंदर फूलों वाले अमलतास, कचनार, पारिजात, नीम, सर्पगन्धा, लक्ष्मी तरु, हर्रा, बेहरा, आंवला, करंज, चिरोल, बोगनवेलिया, कनेर, अमरुद, आम, कटहल, काजू, टिकोमा, एलोवेरा, कृष्ण तुलसी, सतावर आदि पौधों का रोपण किया और अपने घरों के आसपास लगाने के लिए ले गए।
कालोनी की मुख्य सड़क के दोनों ओर लगाए गए पौधों से अब सड़क की रौनक बढ़ जायेगी और शहर को क्लीन कोरबा ग्रीन कोरबा बनाने में मदद मिलेगी।