28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में पुलिस ने इस गांव में दी दबिश, जुए की महफिल सजा पत्ते पर पत्ता फेंक रहे छह जुआरियों को पकड़ा

Gambling: दबिश में बालको पुलिस ने जुआरियों के पास से 18 हजार रुपए किया जब्त, कुछ दिन पहले भी उरगा पुलिस ने जांजगीर से जुआ खेलने कोरबा पहुंचे जुआरियों से करीब एक लाख रुपए किए थे जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 30 May 2020, 12:57 PM IST

रात में पुलिस ने इस गांव में दी दबिश, जुए की महफिल सजा पत्ते पर पत्ता फेंक रहे छह जुआरियों को पकड़ा

रात में पुलिस ने इस गांव में दी दबिश, जुए की महफिल सजा पत्ते पर पत्ता फेंक रहे छह जुआरियों को पकड़ा

कोरबा. बालकोनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा धनगांव में जुए की महफिल सजा रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे जुआरी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 18 हजार 800 रुपए की जब्ती की गई है।

Read More:पुलिस को देखते ही इधर-उधर भागने लगे जुआरी, घेराबंदी कर पुलिस ने आठ को पकड़ा, एक लाख छह हजार रुपए जब्त

पकड़े गए जुआरियों में राजाराम उम्र 40 वर्ष निवासी कोहडिय़ा, कमल नारायण उम्र 27 वर्ष, निवासी 15 नंबर ब्लॉक कोरबा, विष्णु उम्र 35 वर्ष, 15 नंबर ब्लॉक कोरबा , विदेशी दास, उम्र 30 वर्ष निवासी तरेड़ जय लाल उम्र 30 वर्ष निवासी सोनपुरी ,सत्यम सोनी आत्मा सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी शिव नगर रूमगरा शामिल है। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 188, 269,270 के तहत कार्रवाई की गई है।

बार-बार पुलिस द्वारा जुआरियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी जुआरी अपने करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ दिन पहले भी उरगा पुलिस ने जांजगीर-चांपा से जुआ खेलने कोरबा पहुंचे छह जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा था। दो जुआरी कोरबा के भी शामिल थे। ये सभी जुआरी उरगा थानांतर्गत ग्राम पहाडग़ांव से गरुवा ठोकान जंगल छुइहापारा में जुआ खेल रहे थे। पुलिस की दबिश में इन जुआरियों के पास से एक लाख छह हजार रुपए जब्त किया गया था।