
पुलिस को देखते ही इधर-उधर भागने लगे जुआरी, घेराबंदी कर पुलिस ने आठ को पकड़ा, एक लाख छह हजार रुपए जब्त
कोरबा. पुलिस ने जांजगीर चांपा जिले से जुआ खेलने कोरबा जिला में पहुंचे छह जुआरियों को पकड़ा है। इसके अलावा कोरबा जिले के दो जुआरी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जुआरियों से पुलिस ने एक लाख छह हजार रुपए जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि उरगा थानांतर्गत ग्राम पहाडग़ांव से गरुवा ठोकान जंगल छुइहापारा में जुआ खेलने के लिए कुछ लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी करके जुआ के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने आठ जुआरियों को पकड़ लिया।
इसमें जिला जांजगीर चांपा ग्राम झरना निवासी बबलू उर्फ ज्ञान शंकर राठौर, वार्ड क्रमांक 12 जांजगीर निवासी उपेन्द्र राठौर, बुढनपुर निवासी धनेश्वर राठौर, दुरपारोड निवासी रामधन राठौर, बिरगहनी निवासी रामचन्द्र राठौर और सिंधी कॉलोनी चांपा निवासी राजेश साधवानी शामिल हंै।
उक्त सभी जांजगीर चांपा जिले के निवासी हैं। इसके अलावा कोरबा जिले के विकासखंड करतला ग्राम फतेहगंज में रहने वाले कृष्ण कुमार और ग्राम लबेद निवासी संतोष को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस ने आठ मोबाइल हैंडसेट और एक लाख छह हजार रुपए जब्त किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Published on:
24 May 2020, 9:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.