क्या है कारण
वारंटियों की संख्या बढऩे के पीछे कई कारण हैं। इसमें सबसे प्रमुख है, वारदात के बाद शहर छोड़कर भाग जाना। ऊर्जानगरी में अलग अलग क्षेत्रों से लोग रोजी रोटी की तलाश आते हैं। कुछ अपराध कर बैठते हैं। घटना के समय जो पता थाने में लिखाते हैं। कई बार पुलिस उसकी तहकीकात नहीं करती। पता झूठा निकलता है। समयाभाव के कारण पुलिस के लिए पते का सत्यापन करना कठीन होता है। इसका फायदा अपराधी उठाते हैं। बेल मिलते ही ठिकाना बदल देते हैं।